समय का जो सम्मान करता है समय उसका सम्मान करवाता है : आचार्य ज्ञान सागर
- Jain News Views
- Aug 14, 2019
- 1 min read

राजस्थान - भिवाड़ी - तिजारा
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र तिजारा पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य ज्ञान सागर ने कहा कि आज लोगो की दिनचर्या बदल गई है। पहले जल्दी सोना जल्दी उठने की दिनचर्या थी पर आज देर से सोना देर से उठना की दिनचर्या शुरू हो गई है। समय पर हर काम करने से जहां मनुष्य का नैतिक जीवन व्यवस्थित रहता है।वहीं तन मन भी स्वस्थ रहता है। समय पर भोजन करो, समय पर स्वाध्याय करो। समय की जो कीमत करते हैं, समय उसकी कीमत भी करता है।
Comments