मुमुक्षु साेनू की 20 अगस्त काे जाेधपुर में होगी दीक्षा
- Jain News Views
- Jul 25, 2019
- 1 min read

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने साध्वी सूर्यप्रभा आदि ठाणा-4 के सानिध्य में बुधवार काे मुमुक्षु सोनू रांका का अभिनंदन किया। ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस व स्थानीय संघ के पदाधिकारियों ने शाॅल व रजत पदक से सम्मानित किया। दाेपहर एक बजे ताराचंद रांका ने चौबीसी का प्रोग्राम रखा।
मुमुक्षु की जैन भागवती दीक्षा 20 अगस्त को जोधपुर में आचार्य रामलाल महाराज के सानिध्य में होगी। इस परिवार से पहले भी दो दीक्षित हैं। 32 वर्षीय मुमुक्षु साेनू 12 वर्ष से वैराग्य के पथ पर चल रही है। साध्वी सूर्य प्रभा ने कहा कि संयम पथ पर चलना आग पर चलने के समान है। मोक्ष मार्ग पर जाने का प्रथम सोपान है।
Comments