top of page
Search

मुमुक्षु मयंकजी पावेचा - थांदला

  • Apr 30, 2019
  • 1 min read

थांदला के मुमुक्षु मयंकजी पावेचा 7 मई को जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करेंगे


आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी, मुनिमंडल और साध्वी मंडल के सान्निाध्य में अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणे का आयोजन 7 मई को थांदला में होने जा रहा है। इसी दिन नगर के मुमुक्षु युवा इंजीनियर मयंकजी पावेचा जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करेंगे। वर्षीतप पारणा और दीक्षा महोत्सव के आयोजन को लेकर समाजजन में खासा उत्साह है और तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव को प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी, अणुवत्स संयतमुनिजी, तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनिजी, संदीपमुनिजी, दिलीपमुनिजी, हेमंतमुनिजी, अभयमुनिजी, साध्वी धैर्यप्रभाजी, मुक्तिप्रभाजी, प्रेमलताजी, पुण्यशीलाजी, कुसुमलताजी, अनुपमशीलाजी, निखिलशीलाजी सहित 40 से अधिक साधु-साध्वीजी का सान्निाध्य प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के अलावा कई दूरस्थ प्रांतों के तपस्वी भी पारणा महोत्सव में शामिल होंगे।

 
 
 

Recent Posts

See All
4 Digambar Diksha at Hiran Magri Sector - Udaipur

उदयपुर - राजस्थान आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 अगस्त को आचार्य वैराग्यनंदी व आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में हिरन...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating

3 Simple steps to Get interesting Jain Content:

 

1.  Save +91 8286 38 3333 as JainNewsViews

2.  Whatsapp your Name, City and Panth (Derawasi, Sthanakwasi, Digambar, Terapanthi, Non-Jain)

 

3. Share with your family & friends to be a sat-Nimitt

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Our Newsletter

bottom of page