दीक्षार्थी प्रेम देवी पाटौदी को क्षुल्लिका पुण्यमति नाम दिया गया
- Jain News Views
- Aug 7, 2019
- 1 min read

कीर्ति नगर जैन मंदिर में सोमवार को दीक्षार्थी प्रेम देवी पाटौदी को आर्यिका गुरु माता गौरवमति ने दीक्षा ग्रहण कराई।
इससे पूर्व सुबह 7 बजे श्रीजी का अभिषेक पूजन कर द्वीप प्रज्वलन व चित्रानवरण पाटौदी परिवार ने किया गया। दीक्षा के लिए निवेदन के बाद चैक पूजन किया गया। माताजी ने मंत्रन्यास किया। मंगल आशीर्वाद देते हुए परम पुरुषार्थ को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। श्रावकों ने नवीन माता जी को पिच्छिका कमंडल, शास्त्र भेंट, वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने दीक्षा की अनुमोदना की।
अंत में गुरु मां ने प्रेम देवी पाटौदी का नामकरण संस्कार किया। उनका नाम क्षुल्लिका पुण्यमति दिया गया। दीक्षा समारोह में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने पाटौदी परिवार के सभी सदस्यों का तिलक व माला अर्पण कर अभिनंदन किया। उनका नाम क्षुल्लिका पुण्यमति दिया गया। प्रचार मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बनाया जाएगा। 8 अगस्त से 15 अगस्त तक श्री चारित्र शुद्धि विधान कराया जाएगा।
Коментарі