top of page
Search

आदिनाथ जैन मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान का जन्म कल्याणक विधान और नामकरण किया



राजस्थान - प्रतापगढ़

शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्वेतांबर जैन समाज के नवनिर्मित आदिनाथ भगवान मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार भी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। 29 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में शनिवार काे दीक्षा महोत्सव हुआ। आदिनाथ जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड के मैनेजिंग ट्रस्टी संजय दक ने बताया कि अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव और दीक्षा महोत्सव के तहत शुक्रवार को पूजा अनुष्ठान का दौर चला। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक सकल संघ और आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह कार्यक्रम करवाए जा रहे है। और महोत्सव में जैन आचार्य देवेश निपुणर| सुरिश्वर महाराज की निश्रा में यह कार्यक्रम हो रहा है। शुक्रवार को दीक्षार्थी आशाबेन का नगर में वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा गुमानजी मंदिर से शुरू हुआ। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जन्म कल्याणक विधान, भगवान का नामकरण आदि कई आयोजन भी हुए। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विनीता नगरी बनाई गई है।

आज किया जायेगा दीक्षा महोत्सव

शनिवार काे दीक्षार्थी का दीक्षा महोत्सव किया जाएगा। हरनावदा की रहने वाली दीक्षार्थी आशाबेन चपलोत के दीक्षा महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी जुटेगें। इसी दिन विनीता नगरी में भगवान का लग्न महोत्सव एवं राज्याभिषेक होगा। रविवार को भगवान का दीक्षा कल्याणक और रथ यात्रा निकाली जाएगी। साेमवार काे मूलनायक आदिनाथ भगवान आदि जिन बिंबों की प्रतिष्ठा होगी।

शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्वेतांबर जैन समाज के नवनिर्मित आदिनाथ भगवान मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार भी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। 29 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में शनिवार काे दीक्षा महोत्सव किया जाएगा। आदिनाथ जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड के मैनेजिंग ट्रस्टी संजय दक ने बताया कि अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव और दीक्षा महोत्सव के तहत शुक्रवार को पूजा अनुष्ठान का दौर चला। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक सकल संघ और आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह कार्यक्रम करवाए जा रहे है। और महोत्सव में जैन आचार्य देवेश निपुण र| सुरिश्वर महाराज की निश्रा में यह कार्यक्रम हो रहा है। शुक्रवार को दीक्षार्थी आशाबेन का नगर में वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा गुमानजी मंदिर से शुरू हुआ। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जन्म कल्याणक विधान, भगवान का नामकरण आदि कई आयोजन भी हुए। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विनीता नगरी बनाई गई है।

Recent Posts

See All

4 Digambar Diksha at Hiran Magri Sector - Udaipur

उदयपुर - राजस्थान आदिनाथ दिगम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 अगस्त को आचार्य वैराग्यनंदी व आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में हिरन...

コメント

5つ星のうち0と評価されています。
まだ評価がありません

評価を追加

3 Simple steps to Get interesting Jain Content:

 

1.  Save +91 8286 38 3333 as JainNewsViews

2.  Whatsapp your Name, City and Panth (Derawasi, Sthanakwasi, Digambar, Terapanthi, Non-Jain)

 

3. Share with your family & friends to be a sat-Nimitt

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Our Newsletter

bottom of page